Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सूप में युवाओं ने मनाया बेरोजगार दिवस, निकाली रैली

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के सूप गांव में बेरोजगार युवाओं द्वारा गांव बारातघर में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। युवाओं ने स्लोगन लिखे नारो के साथ सरकार से तुरन्त रोजगार देने की मांग की।

गुरुवार को सूप गांव में आयोजित कार्यक्रम में इस युवाओं को सम्बोधित करते हुए रक्षित सूप ने कहा कि देश मे बेरोजगारी भस्मासुर की तरह बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने की बात कर रहे थे।

इस तरह टोटल 12 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था। जबकि दुर्भाग्य से 14 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई है। नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रोजगार चेन्नई है और प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को पांच साल तक संविदा की नौकरी पर रखने का निर्णय ले लिया है।

30 9

इससे युवाओं को काफी आघात लगा है। उन्होंने कहा कि अबकी बार भाजपा खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को समझाया जाएगा कि रोजगार देने वाली सरकार के लिए वोट किया था। बेरोजगार करने वाली सरकार के लिए वोट नहीं दिया था।

बाद में युवाओं ने गांव में एक बेरोजगार रैली भी निकाली। इसमें संदीप, रक्षित, जयबीर, नितिन, मनीष, आर्यन, प्रियांशु, शिवम, आलोक, हरेंद्र, अंकुर, कुन्नू, मोंटी, अमित, सोनू, दीपक, प्रदीप आदि बेरोजगार युवकों ने सरकार की कड़ी भर्त्सना की और तत्काल रोजगार देने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img