Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

इकाई हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल को मार्गदर्शक संस्थान के रूप में चयनित किया

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स की इकाई हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल को उप्र चिकित्सा संकाय द्वारा मार्गदर्शक संस्थान के रूप में चयनित किया गया है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक विनोद गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्कूल के स्टाफ को बधाई दी है।

गुरुवार को विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स की शिक्षण संस्था हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल को उप्र चिकित्सा संकाय द्वारा मार्गदर्शक संस्थान का दर्जा मिलने की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ व छात्र छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक विनोद गुप्ता, चैयरमेन आशुतोष दयाल शर्मा, पूर्व चैयरमेन बीके गोस्वामी व सदस्यों पीके अग्रवाल, आर पी अग्रवाल, विनोद शोबति, डीके गुप्ता, तनया शर्मा, राजीव जोशी ने नर्सिंग स्कूल की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

साथ ही संस्था की प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना, प्रधानाचार्य सनिश वीएम एवं समस्त स्टाफ को स्कूल को इस मंजिल तक पहुंचाने में किये गए अथक प्रयासों की सराहना की है। संस्था की प्रेजिडेंट श्रीमती राजकमल सक्सैना ने स्कूल के प्रधानाचार्य व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्रवासियों व संस्थान के लिए गौरव की बात है कि जो संस्था इस मंजिल पर पहुंची है। कहा कि स्कूल की इस उपलब्धि में बोर्ड़ के संस्थापक व सदस्य के प्रयासों का भी महत्वपूर्ण योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान जैसन, अनु एस, अमृता, पल्लवी रहेजा, ललिता, मेघा, प्रिया, सपना, प्रणीता अग्रवाल, भावना सचदेवा आदि स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img