जनवाणी संवाददाता |
अंबेहटा: नगर के निकटवर्ती गांव रनियाला दयालपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित 20- 20 क्रिकेट मैच एकता क्लब अंबेहटा व सहारनपुर प्रशासन टीम के बीच खेला गया।जिसमें एकता क्लब के कप्तान संजय बलालखेडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन का लक्ष्य सहारनपुर प्रशासन टीम के समक्ष रखा।ओपनिंग में शानदार बल्लेबाजी करते विपिन चौधरी ने 11 चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 67, प्रदीप वर्मा 38,कप्तान संजय कुमार ने मात्र 13 गेंद पर 28 तथा संजीव शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते मात्र छह गेंद पर 17 रन बनाकर टीम को उच्च स्कोर दिया।
सहारनपुर की तरफ से उमेश ने महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर प्रशासन की टीम एकता क्लब के तेज गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझती नजर आई और पूरी टीम मात्र 19.3 ओवर में 171 रन पर ढेर हो गई।सहारनपुर के बल्लेबाज आशीष ने 54,पंकज 25, कार्तिक 20 रन का सर्वाधिक योगदान रहा।एकता क्लब अंबेहटा टीम ने यह मैच 40 रन से जीता।एकता क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए सेठपाल सिंह ने तीन, संजीव शर्मा व विपिन चौधरी ने दो दो विकेट जबकि धमाल व कप्तान संजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया।एकता क्लब के विपिन चौधरी को हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मैच के अंपायर जनक सिंह व संदीप वर्मा रहे।इस दौरान मआज खान,अर्जुन सिंह,मानव कुमार,विशाल कुमार,मनीष ,युवराज, राकेश आदि उपस्थित रहे ।

