Tuesday, December 9, 2025
- Advertisement -

फेसबुक पर प्रेम चढ़ा परवान बेटे की उम्र के युवक के घर पहुंची महिला

  • युवक के परिजनों में मचा हड़कम्प थाने में निपटा मामला

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: सोशल मीडिया का क्रेज युवा वर्ग के सिर माथे चढ़कर बोल रहा है सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म फेसबुक पर मेरठ क्षेत्र की महिला का दिल अपने से आधी उम्र के नवयुवक पर आ गया जिसके चलते महिला रविवार को नवयुवक के घर पहुंच गई। बाद में सामाजिक संबंधों का हवाला देते हुए दोनों को समझाकर थाने से भेजा गया। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी रहा।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवयुवक की सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर मेरठ क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे बातचीत का दौर चलता रहा और महिला का अपने से आधी उम्र के नवयुवक पर दिल आ गया जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के बीच एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमे वादे होने लगे। रविवार को महिला नवयुवक से मिलने भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के घर पहुंच गई। जहां नवयुवक के परिजन महिला को देखकर हैरान हो गए।

पूछताछ के बाद दोनों ने आपस में प्रेम प्रसंग की बात कही तो लोगों में गहमागहमी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझाने का भरसक प्रयास किया परंतु महिला और नवयुवक नहीं माने जिसके बाद नवयुवक के परिजनों ने मामले की सूचना भोपा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने नवयुवक व महिला को थाने बुला लिया। वहां पहुंचकर घण्टो के प्रयास कर लोगों ने जब महिला व युवक को सामाजिकता का हवाला देते हुए समझाया तो दोनों ग्रामीणों की बात मान गये और दोनों थाने से वापस चले गए। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है सभी थाने से वापस लौट गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

राजा पाला है खर्च तो उठाना पड़ेगा

लीजिए, अब मोदी जी के विरोधियों को इसमें भी...

‘कवि, कुछ ऐसी तान सुनाओ…’

अपनी हिन्दी में एक अनूठा, कहना चाहिए, कालजयी गीत...

निगरानी में रहें उच्च शिक्षा संस्थान

अभी 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के...
spot_imgspot_img