Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हिंदू सम्राट लिखकर करें राजा मिहिरभोज की प्रतिमा अनावरण ?

  • राजपूत समाज ने किया धरना, भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

थाना​भवन: थानाभवन में चरथावल रोड पर नवनिर्मित सरकारी गेस्ट हाउस के सामने राजपूत उत्थान सभी के कार्यकर्ता व राजपूत समाज के युवाओं टेंट लगाकर भूखहड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से टैंट हटा दिया जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर सीओ अमित सक्सेना पुलिस और पीएसी बल के साथ पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत किया।

राजपूत उत्थान सभी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाली 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के दादरी में राजपूत सम्राट वीर भोज प्रतिहार को जातिसूचक शब्द गुर्जर वीर भोज प्रतिहार लिखकर प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है।

26 11

इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इसमें इतिहासकारों की राय लेकर मूर्ति स्थापना करनी चाहिए। मूर्ति स्थापना पर यदि गुर्जर न लिखकर हिन्दू सम्राट भी लिखा जाए तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। धरना जब तक चलेगा जब तक सरकार जातीय समीकरण ​​भिडाने का काम कर रही है। यदि राजपूत सम्राट वीर भोज प्रतिहार की प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट लिखा हुआ नहीं हटाया गया तो राजपूत समाज बीजेपी नेताओं व बीजेपी का आने वाले चुनाव में बहिष्कार करेगा। देर शाम तक मौके पर पुलिस और पीएसी बल तैनात था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img