Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

यूपी 112 आज हर वर्ग की आवश्यकता बनी: एएसपी सिटी

  • एएसपी ने यूपी 112 पुलिस कर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: पुलिस लाइन में चल रहे यूपी 112 पुलिस कर्मियों का नौ दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन एसपी नगर नोडल अधिकारी 112 ने प्रशस्ति पत्र देकर किया। पुलिस लाइन में चल रहे यूपी 112 पुलिस के रिफ्रेशर कोर्स के समापन के अवसर पर एएसपी नगर नोडल अधिकारी यूपी 112 डा. प्रवीण रंजन ने कहा कि यूपी 112 आज हर वर्ग की आवश्यकता बन गई है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस को पीड़ित का सहारा बनने का एहसास दिलाना होगा और पीड़ित की सहायता करके उसके मन में यह विश्वास पैदा करना होगा कि पीड़ित पुलिस को अपना हमदर्द समझे ना कि वो अपनी बात कहने में हिचकिचाहट करे। उन्होंने कहा कि यूपी 112 कम से कम समय में जब पीड़ित की सहायता करने उसकी एक कॉल पर घटना स्थल पर पहुंचती है तो पीड़ित अपने को सुरक्षित महसूस करता है।

एएसपी नगर डा. प्रवीण रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद आप जब अपनी ड्यूटी पर जाए तो आपके अंदर सेवाभाव का एक आत्मविश्वास होना चाहिए कि हमे शासन कि मंशा के अनुरूप पीड़ित की सेवा करनी है और उसे न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि अवकाश ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे।

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने अवकाश अनलाइन विभाग की साइट पर भेजने के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह धौनी, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, उप निरीक्षक यूपी 112 राजेंद्र सिंह, टीओटी राहुल कुमार, कैलाश चंद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img