Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड: मेरिट में स्थान बनाने के लिए होनहारों को दी जाएगी एक्स्ट्रा क्लास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेज भी बेहतर प्रदर्शन करके मेरिट में स्थान बना सकें इसके लिए होनहारओं का चयन किया जाएगा। विभाग प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर होनहारों का चयन करके उनकी कमियों को दूर किया जाएगा जिससे कि वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए जिले भर के कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया जाए जिससे उन्हें बात कराने की तैयारी कराई जा सके। इसके साथ ही मेधावियों का भी चयन किया जाए जो बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान हासिल कर सकें।

होनहार छात्र छात्राओं का चयन करके विषय अध्यापक के माध्यम से उनकी कमियों को दूर किया जाएगा। जिससे कि वह जब माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो तो बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम मेरिट सूची में शामिल करें। विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और होनहारों का चयन किया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चोधरी ने कहा कि जिले का परिणाम बेहतर रहे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कमजोर विद्यार्थियों की रिमेडियल क्लास के साथ ही होनहारों भी परीक्षा में बेहतर तरीके से शामिल कराया जाएगा। जिससे कि जिला राज्य स्तर पर भी नाम रोशन कर सकें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img