जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कोरोना हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में 22,439 नए केस आए हैं। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के 10 जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। टीम-11 के साथ बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया।
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 08 बजे से प्रातः 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए।
इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करें: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 15, 2021
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 08 बजे से प्रातः 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया गया। साथ ही लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाएने का निर्देश दिया गया है।

