Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

यूपी: मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, डिप्टी सीएम ने जताया शौक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज राजधानी में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, आनंद नगर इलाके की पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

https://x.com/ANINewsUP/status/1702907291455107256?s=20

मिली जानकारी के अनुसार, पहुंची टीम ने मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुबह लोगों का तांता लग गया जिसे संभालने के लिए और पुलिस बुलानी पड़ी।

डीसीपी ईस्ट हृदेश कुमार का कहना है

31 12

वहीं, डीसीपी ईस्ट हृदेश कुमार का कहना है कि आनंद नगर इलाके की पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत गिर गई। इस हा​दसे में परिवार के पांच सदस्यों को मलबे से बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डिप्टी सीएम ने जताया शौक

इस हादसे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गहरा दुःख जताते हुए त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

https://x.com/brajeshpathakup/status/1702907734189121665?s=20

उन्होंने बताया कि रेलवे का यह मकान काफी पुराना था। अन्य कोई व्यक्ति इसमें फंसा ना हो। इस कारण मलबे को तुरंत हटाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार के शेष परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img