नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। यूपी में लोकसभा की चौथे चरण की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्मान निधि नहीं मिलने से नाराज वोटरों ने किया बहिष्कार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के खमरिया गांव में मतदान करने से मना कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान सम्मन निधि नहीं मिली है। जिलाधिकारी को बुलाने के लिए जिद पर अड़े हैं। इससे बूथ पर सुबह नौ बजे तक वोट नहीं पड़े।
शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। बता दें कि भाजपा ने इस बार जितिन प्रसाद को पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया है। पीलीभीत में पहले ही चरण में मतदान हो चुका है।
शाहजहांपुर में सुबह नौ बजे तक 12.35 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 12.62
जलालाबाद- 12.11
तिलहर- 12.56
पुवायां- 12.81
शाहजहांपुर- 10.08
ददरौल- 12.08

कन्नौज शहर के भोलेनाथ धर्मशाला स्थित पोलिंग बूथ से परिवार सहित वोट डालकर निकलते भाजपा सांसद और प्रत्याशी सुब्रत पाठक।
देरी से शुरू हुआ मतदान
बहराइच के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रुपईडीहा में मतदान करते हुए मतदाता बूथ संख्या 19 में कंट्रोल यूनिट खराब होने के कारण मतदान 7:30 बजे शुरू हुआ। पीठासीन सुधीर कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट राम तिलक वर्मा के सामने कंट्रोल यूनिट बदली गई अब मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम खराब देर से शुरू हो सका मतदान
फर्रूखाबाद में लोकतंत्र के महा पर्व सुबह से ही मौसम खुशगवार हो गया। बारिश की रिमझिम पड़ती बूंदों के साथ लोग मतदान के लिए घरों से निकले। आधा दर्जन मतदान केदो पर ईवीएम खराब होने के चलते मतदान शुरू होने में देरी हुई।
सोमवार सुबह से जिले के 1527 मतदान केदो पर वोटिंग शुरू हुई कंपिल के बूथ संख्या 91 बरखेड़ा में ईवीएम शुरू ही नहीं हुई। पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम शुरू करवाकर लगभग आधे घंटे बाद मतदान शुरू कराया। यहां 40 मिनट वोटिंग बंद रही।
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 बसई खेड़ा में भी यही हाल रहा। यहां 7:50 बजे वोट पड़ना शुरू हो सके। भोजपुर विधानसभा के बूथ संख्या 139 पर सुबह 8:10 बजे तथा कायमगंज ब्लॉक के बूथ संख्या 117 पर 7:30 बजे मतदान शुरू हो सका। शहर से लेकर गांव तक अभी मतदान केदो पर भीड़ नहीं दिखी। सांसद मुकेश राजपूत ने परिवार सहित डीपीवीपी स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मतदान के लिए लाइन में लगीं थारू समाज की युवतियां


