Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

UP MLC Election 2024 : विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव घोषित, 21 मार्च को होगा मतदान, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज शुक्रवार को चुनाव आयोग ने यूपी विधान परिषद की रिक्त 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन सीटों पर 4 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा जबकि मतदान 21 मार्च को होगा।

आपको बता दें कि विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई 2024 को खाली हो रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 21 मार्च को मतदान होगा। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे के बाद मतगणना होगी।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उ0प्र0 विधान परिषद के 13 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल आगामी 05 मई, 2024 को समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों द्वारा होने वाली रिक्तियों की पूर्ति के लिए विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img