Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

96 अभ्यर्थियों का यूपी पुलिस आरक्षी पद के लिए मेडिकल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती के मेडिकल कराए गए। पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आरआई समेत डाक्टरों के दल को विशेष दिशा निर्देश दिए।

जनपद पुलिस लाइन में सोमवार को उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच शुरू की गई। साल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर 266 युवा चयनित हुए थे। जिनमें से सोमवार को 96 आरक्षियों का मेडिकल हुआ।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में की गई व्यवस्था का भृमण कर जायजा लिया गया। उनके साथ मेडिकल बोर्ड के नोडल पुलिस अधिकारी क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र तोमर, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

14 5

पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल को आए अभ्यर्थियों को चेक किया और मेडिकल बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि मेडिकल के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने पाए और ना ही किसी प्रकार की कोई ढील हो।

15 4

आवश्यकता होने पर उन्हें अवगत कराया जाए। भृमण के दौरान अभ्यर्थियों के लिए कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से व्यवस्थाएं की गई हैं। आने वाले सभी अभ्यर्थियों को पहले कोविड हेल्पडेस्क पर अपना स्वास्थ परीक्षण कराने के पश्चात मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img