Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सिपाही भर्ती परीक्षा केस में आरोपी डॉ. शुभम मंडल को यूपी एसटीएफ ने पटना से दबोचा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने टीसीआई कम्पनी में रखे ट्रंक बाक्स को खोलकर गैंग सरगना को पेपर भेजने वाले डॉ. शुभम मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटना के खगौल से गिरफ्तार किया गया है।

इसके पहले सिपाही पेपर लीक कराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने गाजियाबाद से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। तीनों अहमदाबाद से यूपी के जिलों को पेपर भेजने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी हैं। इन लोगों ने इस कांड के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा के साथ मिलकर वेयरहाउस से पेपर की फोटो खींची थी। बाद में उसे लाखों रुपयों में बेचा गया।

राजीव ने बॉक्स खोलने में माहिर पटना निवासी डॉ. शुभम मंडल को बुलाया था। वहीं, राजीव ने अपने साथी रवि अत्री के साथ पेपर बिक्रम पहल, मोनू ढाकला, विक्रम दाहिया, महेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, सतीश धनकड (मानेसर के नेचर वेली रिसॉर्ट का मालिक), नीटू, धीरज उर्फ गोल्डी (बॉलीवुड रेस्टोरेंट सोनीपत, हरियाणा का मालिक) आदि को दिए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img