- कृष्णा स्कूल आफ नर्सिंग, बिजनौर के बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित बी़एस़सी़ नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कृष्णा स्कूल अफ नर्सिंग के प्राचार्य जय सिंह सोलंकी ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में उपासना राजपूत ने प्रथम स्थान, शिवा कश्यप ने द्वितीय और रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय परिवार इन सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे़

