Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Sanam Teri Kasam 2: ‘सनम तेरी कसम’ के दूसरे पार्ट पर आया अपडेट, कब आएगा सीक्वल?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एक ऐसी फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन अब वो 9 साल बाद दर्शकों को वो आनंद दे रही है जो उन्हें तब नहीं मिला। इस फिलम का नाम है सनम तेरी कसम। एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में सफल रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि, दूसरे पार्ट का एलान तो काफी पहले ही हो चुका है। अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट पर अपडेट शेयर किया है। जानते हैं

फिल्म कर रही अच्छा प्रदर्शन

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। तब इस फिल्म को भाव नहीं मिले थे, लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हाल ही में वैलेंटाइन डे के अवसर पर इसे री-रिलीज किया गया है और इस बार फिल्म ने मानो दर्शकों पर जादू कर दिया है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन अभिनीत रोमांटिक फिल्म के सीक्वल की रिलीज पर भी मेकर्स ने संकेत दे दिया है।

अगले साल वैलेंटाइन डे पर हो सकती है रिलीज

हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के निर्देशकों ने खुलासा किया कि फिल्म का दूसरा पार्ट लगभग तैयार है। इसे अगले साल वैलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज किया जा सकता है। इंडिया फोरम से बातचीत में फिल्म राधिका राव और विनय सप्रू ने बताया कि पहली किस्त लिखते समय कहानी की कल्पना दो भागों में की गई थी। उन्होंने बताया कि दूसरा भाग पहले से ही तैयार है। वे इसे लेकर भी स्पष्ट हैं कि दूसरे भाग में इंदर (हर्षवर्धन राणे) की यात्रा कहां जाएगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने खुलासा किया कि ‘सनम तेरी कसम 2’ की स्क्रिप्ट कुछ समय से तैयार है और इस बात पर जोर दिया कि इस वैलेंटाइन डे पर पहली फिल्म की दोबारा रिलीज को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, वे अगले वैलेंटाइन डे यानी साल 2026 के फरवरी तक सीक्वल ला सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि सीक्वल के ज्यादातर गाने लगभग पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘सनम तेरी कसम 2’ पर काम तेजी से हो रहा है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

री-रिलीज में फिल्म का अच्छा प्रदर्शन

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को 07 फरवरी 2025 को री-रिलीज किया गया। उसी दिन दो और फिल्में- ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रवि कुमार’ भी रिलीज हुईं। दोनों नई फिल्मों से मुकाबला होते हुए भी ‘सनम तेरी कसम’ को शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म ने महज दो दिनों में अपनी मूल रिलीज के दौरान किए गए लाइफटाइम कारोबार को पीछे छोड़ दिया। साल 2016 में इस फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, री-रिलीज के दौरान यह फिल्म अब तक 15.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img