Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं उनसे सम्बन्धित रिक्त भूखण्डों पर अवैध रूप से अतिक्रमित किये जाने के कारण न केवल छात्र-छा़त्राओं के पठन-पाठन कार्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि शासकीय सम्पत्ति की भी क्षति हो रही है। इस पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए सभी जनपदो के जिलाधिकारी एवं सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

संदीप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयों की भूमियों का सीमांकन अभियान चलाकर, समयबद्ध ढ़ग से किया जाये तथा ऐसी समस्त भूमियों को निमयानुसार राजस्व अभिलेखों में प्रविष्टि किए जाने के लिए समस्त जिलाधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की भूमियों का सर्वेक्षण करा लिया जाए।

यदि इन विद्यालयों की भूमि अतिक्रमित की गई हो, तो ऐसे समस्त अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल हटवाने की कार्यवाही भी समयबद्ध ढ़ग से कराई जाए तथा यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी विहीन परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी एवं गेट का निर्माण ग्राम पंचायत की निधियों को मनरेगा से युगपत कराकर समयबद्ध रूप से किये जाने के निर्देश दिये गये है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img