Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

किशोरी की बरामदगी को लेकर एसएसपी आफिस पर हंगामा

  • पीड़ित का आरोप-चौकी इंचार्ज नहीं कर रहे कार्रवाई, 10 हजार की मांग
  • मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी युवक के भाई ने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चार दिन पहले एक युवक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए परतापुर थाने में शिकायत दी। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उन लोगों से कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर दी।

जिसके बाद पीड़ित पिता दर्जनों ग्रामीणों के साथ मंगलवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचे और बेटी की बरामदगी को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी भी की। फरियाद सुन रहे एसपी क्राइम ने पीड़ित पिता को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

थाना परतापुर क्षेत्र के गांव कायस्थ गांवड़ी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि चार जून की रात को गांव की रहने वाला भोलू पुत्र सोनी उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने पर उन लोगों ने परतापुर थाने में शिकायत दी। लेकिन जब एक दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज के पास पहुंचे तो उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि 10-15 दिन में उनकी बेटी घूमकर खुद आ जाएगी।

यदि उन्हें उसे तलाश करवाना है तो इसके लिए 10 हजार रुपये देने होंगे। सतीश का आरोप था कि चौकी से लौटते वक्त बीच रास्ते में आरोपी भोलू के भाई मुकुल उर्फ गोलू ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट की।

राहगीर जब वहां पहुंचे तो वह लोग उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चौकी इंचार्ज के कोई कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को पीड़ित सतीश कुमार ग्रामीणों के साथ एसएसपी आॅफिस पहुंचा और चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसपी क्राइम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img