Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

यूनियन बैंक की सीतापुर ब्रांच पर हंगामा-प्रदर्शन

  • हैड कैशियर पर अभद्रता के आरोप, ट्रांसफर की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: क्षेत्र के गांव सिलावर में बैंक के हैड कैशियर पर ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र भी सौंपा है।

शुक्रवार को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलावर के मजरा सीतापुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर दर्जनों ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बैंक में कार्यरत हैड कैशियर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। बहुत से बुजुर्ग बैंक संबंधी पेपर को पूरा नहीं भर पाते तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

विरोध करने पर गाली गलौज और झगड़े पर उतारू हो जाता है। जिसको लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ग्राहकों ने हंगामा करते हुए शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपकर हैड कैशियर का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की है।

दूसरी ओर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेस कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक की सीतापुर ब्रांच में हैड कैशियर द्वारा ग्राहकों के साथ अभद्रता की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को कुछ ग्राहकों द्वारा ब्रांच पर हंगामा-प्रदर्शन की भी सूचना मिली जिस पर प्रकरण को यूनियन बैंक के रिजनल अफसरों को भेज दिया गया है।

इस मौके पर प्रमिंद्र सिंह, यशपाल सिंह, दलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, राजेश पाल, सत्येंद्र तोमर, विकास तरार, करण सिंह, निखिल धीमान, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img