Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

कंकरखेड़ा में गोकशी हिंदू संगठनों का हंगामा

पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ जिले में गोकशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हो रही गोकशी की घटनाएं कहीं बवाल न करा दे। हालात बदतर होते जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही टीपी नगर क्षेत्र की सरस्वती विहार पुलिस चौकी के पीछे दो गोवंश काट दिए गए थे।

इसके अलावा सरूरपुर और कंकरखेड़ा क्षेत्र में भी गोकशी की घटनाएं हो गई। योगीराज में गो हत्या करने वाले डर नहीं रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री गोकशी की घटनाओं के बिलकुल खिलाफ है, लेकिन पुलिस गोकशी की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। घटना से गोभक्तों और हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश फैल गया। सूचना पर कई संगठन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

खड़ौली चौपले से रोहटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पठानपुरा गांव के जंगल में एक आम के बाग के किनारे गोकशों ने दो गोवंश काट दिए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खड़ौली गांव निवासी बाग की रखवाली करने वाला वकील वहां पहुंचा। तो उसने देखा एक बड़े गोवंश और एक छोटे जीव के अवशेष मौके पर पड़े थे। वकील ने इसकी सूचना पठानपुरा निवासी बाग मालिक को दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण जिस समय वीडियो बना रहे थे। तो पुलिस ने उनका विरोध किया। सूचना मिलने पर जीवनदान फाउंडेशन संस्था के मीडिया प्रभारी नीरज प्रजापति और कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिस समय हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे। तब पुलिस ने आनन-फानन में अवशेष को उठाकर गाड़ी में रखा और वहां से निकल गए।

हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। एसपी सिटी से फोन पर बात की। तब पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img