Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

राशन की काला बाजारी को लेकर हंगामा

  • भीड़ ने दो लोगों को दबोचकर पुलिस को सौंपा, सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भावनपुर थाना के पचगांव पट्टी अमर सिंह में शनिवार की देर शाम राशन की काला बाजारी को लेकर गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। गांव वालों की सूचना पर प्रधान सतीश शर्मा भी वहां पहुंच गए। गांव वालों ने प्रधान को बताया कि राशन डीलर लकी तोमर यहां गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित करता है। आरोप है कि देर शाम को राशन डीलर दुकान से गेहंू व चावल जैसे खाद्यान्न की कालाबाजारी कराता है। गांव कायस्थ बड्ढा से कुछ लोग इसके यहां आते हैं। इन लोगों ने बाइक में बोरे नुका बड़े-बडेÞ बैग लगवाए हुए हैं।

इन बैग में ये लोग लकी तोमर की दुकान से खाद्यान्न ले जाते हैं और उसकी काली बाजारी करते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही किया जा रहा था, लेकिन इस बार गांव वालों ने दबोच लिया। वहीं, दूसरी ओर मौके पर पहुंचे गांव के प्रधान सतीश शर्मा ने तुरंत इसकी सूचना थाना भावनपुर पुलिस व राशन विभाग के अफसरों को दी। काला बाजारी की सूचना पर एक महिला सप्लाई इंस्पेक्टर समेत दो कर्मचारी जिला आपूर्ति कार्यालय से गांव कायस्थ बड्ढा पहुंच गए।

36

इस बीच वहां पुलिस भी आ गयी। गांव के प्रधान ने भीड़ द्वारा दबोचे गए राशन कालाबाजारी के कथित आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। वहीं, दूसरी ओर गांव के प्रधान ने आरोप लगाया कि रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय से जो सप्लाई इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ आए उन्होंने मामले में लीपापोती का प्रयास किया।

वहीं, दूसरी ओर इस मामले में थाना भावनपुर पुलिस का रवैया भी आपत्ति जनक नजर आया। गांव के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि इस मामले में लीपापोती की गयी तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी तथा सीएम के आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करायी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img