Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Meerut News: टीपी नगर में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, लोगों ने एजेंसी पर लगाए ब्लैक करने के आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित आभा भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि गैस सिलेंडर बुक करने के बावजूद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने और शिकायत करने के लिए एजेंसी पर पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एजेंसी के खिलाफ विरोध जताया और हंगामा किया। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन गैस बुकिंग भी नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन एजेंसी पर पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है। उनका कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने के बजाय शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए सिलेंडर ब्लैक किए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करीब कई घंटों तक चले हंगामे की सूचना मिलने पर टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, लोगों ने संबंधित अधिकारियों से एजेंसी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here