Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हरिजन-कश्यप चौपाल से बूथ हटाने पर हंगामा-प्रदर्शन

  • बूथ वापस नहीं लगाने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: खंड विकास क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में हरिजन और कश्यप चौपाल से चार बूथों को हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को शिकायत की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर हटाए गए बूथों को पूर्व की भांति नहीं लगाया गया तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

खंड विकास क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा के ग्रामीण ललित कुमार, शीशपाल, अमित, राजेश, बबलू एडवोकेट, दिनेश एडवोकेट, सुरेश मुखिया, अनिल, सेठपाल, देवेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने बुधवार को गांव की हरिजन चौपाल पर जमा होकर हंगामा प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की हरिजन चौपाल से वार्ड नंबर एक और दो तथा कश्यप चौपाल से वार्ड नंबर तीन व चार को हटाकर प्राथमिक पाठशाला में लगा दिए गए है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घर से हरिजन व कश्यप चौपाल नजदीक पड़ती है, जबकि प्राथमिक पाठशाला काफी दूरी पर स्थित है।

चारों बूथों को प्राथमिक पाठशाला में लगाए जाने पर वृद्ध और विकलांग अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाएगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को शिकायती पत्र भेजकर चारों बूथों को हरिजन और कश्यप चौपाल पर लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर चारों बूथों को पूर्व की भांति नहीं लगाया गया तो चारों बूथों के ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img