- आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बुआई हो रही प्रभावित
जनवाणी संवाददाता |
हसनपुर लुहारी: रबी फसल की तैयारी में लगे किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या डीएपी की कमी है। किसान बाजार और समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें निराशा ही मिल रही है। इससे आलू सरसों आदि की बुआई पिछड़ रही है।
किसानों को समितियों से डीएपी नहीं मिलने से किसान आलू सरसो और गेहूं की बुआई को लेकर चिंतित हैं। प्रतिदिन किसान समिति पर पहुंच रहे हैं और डीएपी नहीं मिलने के कारण वापस मायूस लौट जाते हैं। हसनपुर लुहारी साधन सहकारी समिति के गोदाम में उर्वरक नहीं है। धान की कटाई करने के बाद खेत खाली हो गए हैं। किसान अगली फसल के लिए बुआई करना चहाते है लेकिन डीएपी उपलब्ध नहीं है। अभी डीएपी नहीं होने से किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि खाद नही मिलने के फसलों की बुआई समय पर नही हो पा रही है।
साधन सहकारी समिति गोदाम इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पूरे जिले में डीएपी नहीं है। डीएपी खाद के लिए कागज जमा किए हुए हैं जैसे ही डीएपी समिति को उप्लब्ध होगी किसानो को डीएपी खाद का वितरण कर दिया जाएगा।

