Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

उर्फी जावेद ने पहनी पट्टी वाली ड्रेस, लोग बोलें- ‘पूरी पागल हो चुकी है ये’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद की अधिकतर पोस्ट में उनकी ड्रेस लोगों का ध्यान खींचती है। उनको कई बार ड्रेस को लेकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उर्फी जावेद ने एक बार अपना एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को ध्यान खींच रहा है।

हमेशा की तरह उर्फी जावेद एक अलग की तरह की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि हाल ही में उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई के एक वकील ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

उर्फी जावेद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ब्लैक कलर की पतली पट्टियों से बनी ड्रेस से पहने हुए नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में उनकी पूरा बदन ढक भी नहीं पा रहा है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और उर्फी जावेद अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है, बेशर्म, बेहूदा, वल्गर लेकिन फिर भी बहुत सुंदर। उर्फी जावेद के इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि वह ट्रोल्स को जवाब देती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद के इस वीडियो को जहां उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। वही, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

उर्फी जावेद की नई ड्रेस वाले वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘हे मां माताजी।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘आपके रिश्तेदार देखते होंगे तो क्या सोचते होंगे।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘पूरी पागल हो चुकी है ये।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘हद हो गई।’ इस तरह से तमाम यूजर्स ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img