Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

उर्फी जावेद ने साड़ी पहन दिखाईं दिलकश अदाएं, फैंस बोले- चमत्कार कहां से हो गया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मॉडल और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद की एक भी दिन चर्चा ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। वह रोजाना किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। अब उर्फी जावेद एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं और कैमरे में कैद हो गईं। इस बार दिलचस्प बात ये रही कि वह साड़ी पहने हुए नजर आई हैं। उर्फी जावेद को इस अंदाज में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। उन्होंने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। इस तरह से उन्होंने एक बार फिर ड्रेस से लोगों का ध्यान खींचा है।

06 5

दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हर बार वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली उर्फी ने इस साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पिंक एंड ऑरेंज कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान उर्फी ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। वहीं, उर्फी जावेद के फैंस को फ्लोरल साड़ी में उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

उर्फी जावेद जैसे ही पोज देने के लिए आगे बढ़ती हैं वैसे ही उनका पल्लू खिसक जाता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार होता है। वीडियो देखकर साफ पता चल रह है कि उर्फी को अपनी साड़ी संभालने में काफी दिक्कत हो रही है। उर्फी की साड़ी जब बार-बार खिसक रही होती है। तभी उनकी स्टाफ आती हैं और उनकी मदद करती है। इसी साड़ी में एक्ट्रेस ने इस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि भले ही फ्लाइट मिस हो जाए लेकिन मेकअप से मुझे प्यार है।

04 2

उर्फी जावेद के इस वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं। ऋषभ नाम के यूजर ने लिखा कि लगता है अब ठंड आ गई है। रेखा नाम की यूजर ने लिखा कि यह चमत्कार कहां से हो गया। एक यूजर ने लिखा, ‘सेफ्टी पिन नहीं थी गरीब के पास…बकवास रवैया।’ रीमा नाम की यूजर ने लिखा कि ‘उसकी बॉडी को कपड़े पहनने के आदत नहीं है.. तभी कपड़े उड़ रहे हैं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img