Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

उर्वशी ने वीकेंड का वार को बताया ‘पैरेंट टीचर मीटिंग’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी सीरियल अभिनेत्री और बिग बॉस 6 की विनर उर्वशी ढोलकिया भी बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन है। अदाकारा इस शो के हर एपिसोड को बेहद ध्यान से देखती हैं और शो के बाद अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलतीं। अदाकारा उर्वशी ढोलकिया ने बीते दिन बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड को देखने के बाद अपनी निराशा सोशल मीडिया पर शेयर की। बीते दिन सुपरस्टार सलमान खान ने सुंबुल तौकिर खान के पिता तौकिर हसन खान, टीना दत्ता की मां मधु दत्ता और शालीन भनोट के पैरेंट्स को भी मंच पर बुलाया था।

इन तीनों के बीच बिग बॉस के घर में चल रही कंफ्यूजन के बीच सुंबुल तौकिर खान के पिता तौकिर हसन खान का अपनी बेटी से कंफेशन रूम में बात कर टीना और शालीन को बुरा भला कहने का मुद्दा काफी तूल पकड़ा। जिसके बाद वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में सलमान खान ने तीनों के पैरेंट्स को ही स्टेज पर बुला डाला।

जिसके बाद यहां टीना दत्ता की मां और सुंबुल तौकिर खान के पिता के बीच काफी बहसबाजी हुई। इस एपिसोड को देखने के बाद अब अदाकारा उर्वशी ढोलकिया ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि ये आखिरी बार था जब हमने पैरेंट्स टीचर मीटिंग बिग बॉस में देखी। अगर ऐसी दखलअंदाजी होती रहेगी तो मुझे लगता है कि फिर शो का फॉर्मेट भी हिस्सा लेने की आधिकारिक उम्र 25 साल कर देनी चाहिए।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img