Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ईडी के सामने पेश, 1xBet अवैध सट्टेबाजी मामले में जांच जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी लगातार कई सेलेब्रिटीज़ को तलब कर रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर ईडी के सामने पेश हुई हैं। उर्वशी को 1xBet अवैध सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय बुलाया गया है। अधिकारी इस मामले की जांच में लगातार काम कर रहे हैं और कई अन्य बॉलीवुड और टीवी से जुड़े नामों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

उर्वशी का बयान दर्ज करना शुरू

बता दें कि, उर्वशी कैरिबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत इस प्लेटफॉर्म की भारत में एम्बेसडर हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। ईडी ने पिछले कुछ हफ़्तों में इस जांच के तहत युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों के अलावा अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व टीएमसी सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली सिनेमा) से भी पूछताछ की है। कुछ ऑनलाइन प्रभावशाली लोगों से भी पूछताछ की गई है।

क्या है मामला?

सूत्रों ने बताया कि पोर्टल 1xBet से जुड़े मामले की जांच में पाया गया कि इनमें से कुछ हस्तियों ने उन्हें दिए गए विज्ञापन फीस का इस्तेमाल कई तरह की संपत्तियां हासिल करने में किया। ये संपत्तियां पीएमएलए के तहत अपराध की आय के रूप में शामिल हैं।

भारत में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने हाल ही में कानून लाकर भारत में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी प्रतिबंध से पहले बाजार विश्लेषण फर्मों और जांच एजेंसियों द्वारा किए गए अनुमानों के मुताबिक, ऐसे कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के लगभग 22 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं। इनमें से आधे नियमित यूजर्स हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img