बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं उर्वशी रौतेला उन चुनिंदा भारतीय एक्ट्रेस में शामिल हैं जिन्होंने कम उम्र में ही मेहनत, अनुशासन और टैलेंट के दम पर ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया। 25 जनवरी 1994 को नैनीताल में जन्मी उर्वशी रौतेला को बचपन से ही डांस, एक्टिंग और फैशन में गहरी रुचि थी। महज 15 साल की उम्र में वह ‘विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक’ का हिस्सा बनीं। ‘मिस टीन इंडिया’ (2009) का खिताब जीतने के बाद उर्वशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उर्वशी ने ‘मिस डीवा 2015’ का खिताब जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट किया। इसके अलावा उर्वशी ने ‘मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया’, ‘इंडियन प्रिंसेस’, ‘मिस क्वीन आॅफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया’, ‘मिस टूरिज्म क्वीन आॅफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड’ जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए।
इस तरह खुद को उन्होंने दुनिया की इकलौती ऐसी लड़की साबित किया, जिसने सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीते। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज है। त्तराखंड के छोटी सी जगह से निकलकर इंडस्ट्री में सबसे महंगी परफॉर्मर बनने तक अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर उर्वशी रौतेला की कहानी बेहद दिलचस्प है। वह अपनी सेल्फ आॅब्सेशन के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी रौतेला की खूबसूरती और उनका ग्लैमरस अंदाज उन्हैं शौ बिजनेस में ले आया। उन्होंने कुछ टॉप एड के लिए मॉडलिंग करने के बाद हनी सिंह के म्यूजिक वीडिया ‘लवडोज’ किया। अनिल शर्मा निर्देशित ‘सिंह साहब द ग्रेट’ (2013) से उर्वशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। दिव्य खोसला कुमार निर्देशित ‘सनम रे’ (2016) में उनके ग्लैमर और हॉटनेस को देखकर हर कोई अपने होशो हवास खो गए।
शोभिता धूलिपाला की दूसरी पारी
31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मचेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संथा कामाक्षी के घर पैदा हुई एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य से शादी की थी। शादी के बाद वो करीब एक साल से ज्यादा वक्त तक फिल्मों से दूर रहीं। हाल ही में शोभिता ने तेलुगु फिल्म ‘चीकाटिलो’ (2026) से एक्टिंग में कमबैक किया। शोभिता ने अपना एक्टिंग करियर बड़ी मेहनत से बनाया है।
उनका सफर कई आडिशन और थोड़े हटकर प्रोजेक्ट्स से शुरू हुआ था। शुरू से उन्हें खुद पर भरोसा था। इसके चलते उन्होंने अपने सारे फैसले खुद लिए। भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में प्रशिक्षित शोभिता को साल 2010 में नेवी क्वीन का ताज पहनाया गया। उसके बाद ‘फेमिना मिस इंडिया 2013’ का खिताब जीतने के बाद उसी साल उन्होंने ‘मिस अर्थ’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ (2016) से शोभिता धूलिपाला ने एक्टिंग करियर की शुरूआत करते हुए ‘शेफ’ (2017) ‘कालाकांडी’ (2018) ‘द बॉडी’ (2019) और ‘घोस्ट स्टोरीज’ (2020) जैसी हिंदी फिल्में कीं। हिंदी के अलावा वह 2 मलयालम, 2 तमिल 2 तेलुगु और 1 इंग्लिश फिल्म भी कर चुकी हैं। शोभिता धूलिपाला ने अमेजॅन प्राइम वीडियो ड्रामा सीरीज ‘मेड इन हेवन’ (2019) में प्रमुख भूमिका के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया था।
डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सिरीज ‘द नाइट मैनेजर’ (2023) में कावेरी दीक्षित के किरदार में अपनी कातिलाना अदाओं से शोभिता धूलिपाला ने आॅडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सिरीज में अपेक्षाकत कम स्पेस वाले किरदार में शोभिता ने अपने ग्लैमर के दम पर काफी सुर्खियां बटोरी। शादी के बाद अपनी वापसी को लेकर शोभिता काफी उत्साहित हैं। अब वह ऐसी महिला किरदार निभाना चाहती हैं जो कहानी के लिए जरूरी हो। अब उन्हें पहले से कहीं ज्यादा क्लैरिटी है कि वो किस तरह के रोल्स करना चाहती हैं।

