जनवाणी संवाददाता |
बरुकी: केएस चिल्ड्रन एकेडमी कोतवाली देहात में प्रार्थना सभा में तुलसी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे अद्यापिक दीक्षा अधरान ने तुलसी की उपयोगिता को छात्रों के समक्ष रखा व साथ ही तुलसी का धार्मिक, आयुर्वेदिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व बताया। स्वस्थ एवं पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा 11 के छात्र अश्मित ने हिंदी भाषा में तुलसी की गुणवत्ता बताते हुए कहा कि तुलसी दल एक उत्कृष्ट रसायन है।
तुलसी सौंदर्य वर्धक एवं रक्तशोधक है। तुलसी गुणों की दृष्टि से संजीवनी बूटी है व औषधि की खान है। तुलसी की आवश्यकता पर बल देते हुए कक्षा 11 की लुबना ने अंग्रेजी भाषा में तुलसी को एक अदभुत औषधि बताया। जो ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र के साथ साथ रक्त कणों की वृद्धि, मानसिक रोगों जैसे विकारो में अत्यंत लाभकारी है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552ं

