जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे मय फोर्स मय स्वाट टीम के द्वारा देखभाल क्षेत्र, विवेचना एवं तलाश वांछित के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 31/23 धारा 392/506 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.राजेश कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूलाल जायसवाल 2.अलिन्द पाण्डेय उर्फ हनी पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय 3.संदीप गुप्ता पुत्र रामदीन गुप्त को मधपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
मामला फरवरी 2023 को अर्जुन कुमार सोनी पुत्र विश्वनाथ सोनी निवासी सेखुइया कस्बा भुगवनडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर समय करीब शाम 06:55 बजे सहियापुर बाजार स्थित अपनी सोने चांदी व बर्तन की दुकान बंद करके अपने लड़के रवि सोनी के साथ अपने घर मोटरसाइकिल नंबर यूपी47 H8251 से जा रहे थे। करीब शाम 07:05 बजे देवरिया मैंनहा नहरिया पुल से करीब 100 मीटर आगे जोगीबीर बाग के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मोटरसाइकिल से ओवरटेक करके टक्कर मार दिया गया तथा वादी के कुर्ते की जेब में रखा पर्स छीन लिया जिसमें रखे कागजात , 4500 रु0 व रेडमी का मोबाइल व वादी के लड़के से एक स्कूल बैग छीन लिया गया था। जिसके संबंध में वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 21 फरवरी 2023 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/23 धारा 392,506 आईपीसी पंजीकृत किया गया व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा टीमें गठित की गयी थी ।

