Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गिनाईं छह माह की उपलब्धियां

  • दो सत्रों की विशेष उपलब्धि रही कि सदन में स्थगन नहीं रहा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने छह माह का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि उप्र विधानसभा ने परसेप्शन बदलने का काम किया है। इस छह माह में कई नई परम्पराएं शुरू हुईं। देश की अन्य विधानसभाएं हमें फॉलो कर रही हैं। हम भी उनसे सीख रहे हैं।

सतीश महाना ने गुरुवार को विधान सभा के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन हाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा का डिजिटलाइजेशन किया है। अब सदन में मंत्रियों को उत्तर पढ़ने की जरूरत नहीं है। इस परम्परा को समाप्त किया गया। सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर उनके टैबलेट में उपलब्ध रहता है। ई-विधान सभा की सराहना पूरे देश में हुई है। 90 प्रतिशत से अधिक विधायक ई.विधान व्यवस्था को अपनाए हैं। इससे कागज की उपयोगिता बहुत कम हुई है।

विधायक सदन में बैठ रहे हैं। कार्यवाही में शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रश्न लगा रहे हैं। महाना ने बताया कि हमने विधायकों के साथ परिचर्चा की नई परंपरा शुरू की है। पांच समूहों में बांटकर विधायकों को बुलाया। महिलाओं के साथ बैठा तो उन्होंने कहा कि हमें बोलने का अवसर नहीं मिलता है।

इस बार के सदन में महिलाओं को बोलने के लिए अवसर दिया गया। अब वह अपनी बात रखने के लिए अवसर मांग रही हैं। बेझिझक अपनी बात रख भी रही हैं। 18वीं विधान सभा के गठन के पश्चात् दोनों सत्रों में यह विशेष उपलब्धि रही कि सदन में स्थगन नहीं रहा। अधिक से अधिक प्रश्न सदन में लिए गए। कई बार सभी तारांकित प्रश्नों पर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि वकील, डॉक्टर, पीएचडी होल्डर विधायकों का समूह बनाऊंगा। इसके साथ ही विधानसभा की सुरक्षा को लेकर भी कम किया गया। पत्रकारों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संसदीय पत्रकारिता पर गोष्ठी होगी। उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

उस गोष्ठी में हाउस की रिपोर्टिंग के बारे में चर्चा होगी। उसमें नियम परम्पराओं पर आधारित जानकारी पर विमर्श होगा। यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि नियमों का सरलीकरण करेंगे। ताकि सदस्य अपनी बात आसानी से कह सकें और समझ सकें। इस मौके पर अध्यक्ष के साथ प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...
spot_imgspot_img