Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड शासन ने 8 आईएएस और 2 पीसीएस के तबादले किए

  • जेएम रुड़की नमामि बंसल को टिहरी सीडीओ बनाया गया
  • अपूर्वा पांडे को रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड में शासन ने आठ आईएएस और दो पीसीएस समेत 10 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को कृषि एवं कृषक कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव हरबंश चुघ से कृषि विभाग हटाते हुए उन्हें सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।

अपर सचिव सविन बंसल से प्रबंध निदेशक सिडकुल और आयुक्त उद्योग का जिम्मा वापस लेते हुए उन्हें कृषि एवं कृषक कल्याण और निदेशक खाद्य प्रसंस्करण का जिम्मा दिया गया है।

अपर सचिव रामविलास यादव को भी कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस व प्रबंध निदेशक कुमाऊ मंडल विकास निगम रोहित मीणा से वर्तमान जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रबंध निदेशक सिडकुल और आयुक्त उद्योग का जिम्मा सौंपा गया है।

आईएएस और सीडीओ टिहरी अभिषेक रूहेला से वर्तमान जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

आईएएस नमामि बंसल को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद से हटा कर सीडीओ टिहरी का जिम्मा दिया गया है। आईएएस व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडेय को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस डा. मेहरबान सिंह से मौजूदा सभी विभाग वापस लेते हुए सचिव मानवाधिकार आयोग का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस उमेश नारायण पांडेय से कृषि विभाग वापस लेकर अपर सचिव सिंचाई तथा लघु सिंचाई का पदभार सौंपा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img