जनवाणी संवाददाता |
देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज शुक्रवार को शहर के बड़े बिल्डर के घर पर सुबह सवेरे छापा मारा। हालाकि छापे के पीछे छुपे कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। ईडी अधिकारियों के छापे से वहां हड़कंप मच गया है।
शहर के चर्चित बिल्डर निक्की अफ़ज़ल के केनाल रोड स्थित घर पर सुबह करीब 8 बजे प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की टीम ने छापा मारा। टीम ने बिल्डर के घर में विभिन्न दस्तावेजों को छानने के साथ ही सबूतों की तलाश तेज कर दी।
इस कार्रवाई के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बहरहाल कार्रवाई जारी है, और लोगों की नजरें इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

