Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: तोता घाटी के पास पिकअप वाहन पलटा, 13 घायल, 04 गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी लोग कैटरिंग का काम करते हैं। दुर्घटना में 13 लोग घायल हुए, जिनमें चार को गंभीर अवस्था में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। शेष 09 घायलों का राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। श्रीनगर में भंडारे की बुकिंग निपटाकर सभी लोग मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।

देवप्रयाग के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार रविवार की सुबह करीब 4:45 बजे कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि कोडियाला से 04 किलोमीटर पहले देवप्रयाग की ओर एक लीडर वाहन पलट गया है। सूचना पर पुलिस चौकी बछेलीखाल (तीन धारा) से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो तोता घाटी में एक पिकअप सड़क पर पलटा हुआ था। जिसे चालक जावेद पुत्र इसराइल निवासी हनुमान चौक, सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश चला रहा था।

यह पिकअप श्रीनगर से भंडारा करके मुजफ्फरनगर जा रही थी, जिसमें कुछ हलवाई और स्टाफ के लोग सवार थे। पिकअप के ब्रेक फेल होने के कारण तथा ढलान में रफ्तार पकड़ने के कारण वह सड़क पर पलट गई। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया।

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल ,सोनू ,रजत,और साजन को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बाकी शेष घायल नौ लोगों का ऋषिकेश चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सुबह करीब 5:00 बजे इन सभी को चिकित्सालय लाया गया। यहां भर्ती सभी घायलों की हालत ठीक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img