Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: ट्रक खाई में गिरा परिचालक की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: उत्तरकाशी से ऋषिकेश आ रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद ट्रक नरेंद्र नगर के पास गहरी खाई में गिर गया। घायल परिचालक को राजकीय चिकित्सालय नरेंद्र नगर ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक में सवार चालक, एक महीला और दो बच्चे ट्रक से कूद गए। जिन्हें हल्की चोट आई।

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के अनुसार सोमवार की तड़के सुबह 3:00 बजे एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की और आ रहा था। चौकी प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्र नगर के पास ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद वह गहरी खाई में गिर गया।

सूचना पाकर एसडीआरएफ ढालवाला टीम मौके पर पहुंची। ट्रक में सवार सभी लोग जिनमें एक महिला दो बच्चे और चालक शामिल थे ट्रक से कूद गए। महिला और बच्चे नेपाल निवासी हैं, उन्हें हल्की चोट आई। घायल परिचालक को एसडीआरएफ ढालवाला की टीम में खाई से निकाला। उसे नरेंद्र नगर चिकित्सालय लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...
spot_imgspot_img