Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: बेकाबू ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती के मुख्य मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग तिराहा पर सोमवार की दोपहर एक ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने एक विक्रम वाहनों और ठेली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, घायल पांच लोगों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रैफिक पुलिस कर्मी नरेंद्र कुमार ने सूचना दी कि लोक निर्माण विभाग तिराहे पर एक ट्रक अनियंत्रित होने पर उसके द्वारा विक्रम और ठेलियों को टक्कर मारी गई है। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में विक्रम भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी कैलाश गेट राजेंद्र रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने सभी घायलों को निजी वाहनों तथा पब्लिक की सहायता से राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया गया। जिनका उपचार राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में चल रहा है। ट्रक मौके पर छोड़कर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना में ठेली तथा कुछ विक्रम भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पुलिस के अनुसार गालों की पहचान जयप्रकाश पुत्र राम इकबाल निवासी लोकहरिया थाना बड़हरिया जिला बेतिया बिहार.रवि पुत्र धर्मपाल निवासी शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती, राजपाल पुत्र प्रकाश पाल निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती,शिवानी पत्नि जोत सिंह भंडारी निवासी बड़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती और जोत सिंह भंडारी पुत्र महात्मा सिंह भंडारी निवासी ग्राम बादल थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img