जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया।
श्रीनिवासन केरल के कोझिकोड जिले के पय्योली स्थित अपने आवास पर बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि उन्हें आधी रात के आसपास बेचैनी महसूस हुई और अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली।

