Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित

  • वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, दिखाने होंगे आईडी कार्ड

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीन देने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए जिलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया गया है। परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए एक पुस्तिका जारी कर टीकाकरण से संबंधित आशंकाओं व भ्रांतियों को भी दूर किया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है, पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं, दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं। इसके बाद अन्य आम लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा।

दूसरे देशों की तरह वैक्सीन भारत में भी प्रभावी

भारत में कोरोना वैक्सीन उतनी ही प्रभावी होगी जितनी अन्य देशों द्वारा विकसित वैक्सीन, वैक्सीन परीक्षण के विभिन्न चरणों में इसकी सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। सुरक्षा और प्रभाव की डेटा की जांच के आधार पर मंजूरी के बाद ही नियामक निकायों द्वारा वैक्सीन लगायी जायेगी।

कोविड वैक्सीनेशन के लिए पहले होगा पंजीकरण

कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लाभार्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा सूचित किया जायेगा। पंजीकरण के लिए फोटो के साथ पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण के लिए देने होंगे फोटो पहचान पत्र

  • आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी एवं
  • पैन कार्ड पाासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड
  • स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र
  • बैंक, पोस्ट आॅफिस द्वारा जारी पासबुक
  • केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img