Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: पशुओं को गलाघोंटू रोग से बचाव के लिए वैक्सीन कार्यक्रम आयोजित, टीम ने घर-घर जाकर किसानों के पशुओं को किया टीकाकृत

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर : सदर ब्लॉक के गाँव नरा एवं जड़ौदा में पशुपालन विभाग की टीम ने गलाघोंटू (एंथ्रेक्स) बीमारी से पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार तथा वैक्सीनेटर मोहसिन ने घर-घर जाकर किसानों के पशुओं को वैक्सीन लगाई।

जागरूकता और सुरक्षा पर जोर

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को गलाघोंटू जैसी घातक बीमारी से बचाना है। विभागीय टीम ने किसानों को पशुओं के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया। पशुधन प्रसार . अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह बीमारी पशुओं के लिए खतरनाक है,इसलिए समय पर टीकाकरण आवश्यक है।

किसानों ने व्यक्त की कृतज्ञता

गांव के किसानों ने पशुपालन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों से पशुओं की बीमारियों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है। विभाग ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img