जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय रोलर स्केंटिग प्रतियोगिता का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक मोहाली चंडीगढ़ में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की टीम की उपकप्तान आवास विकास बिजनौर निवासी विद्युत विभाग में कार्यरत गोपाल शर्मा व प्रीति शर्मा की होनहार पुत्री वैष्णवी शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बिजनौर जिले का नाम रोशन किया।
वैष्णवी शर्मा के गोल्ड मेडल जितने पर कालोनी निवासियों ने ढोल नगाड़े बजाकर वैष्णवी का स्वागत किया। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा पांच टीमों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उड़ीसा टीमों को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

