Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सामाजिक समरसता के रूप में मनाया वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस

  • विहिप के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को लाला मग्घू शरण सरस्वती विद्या मन्दिर में हुए कार्यक्रम का प्रारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि हमे भगवान राम के आचरण एवं समाज के प्रति समरसता एवं प्रेम भाव को अपने जीवन में उतारना जरूरी है।कुछ लोग जाति का भेदभाव फैलाकर समाज में जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिसको सर्व समाज को पहचानना होगा।

कार्यक्रम में वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महा पुरुषों के जीवन से हमें सदैव अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

43 25

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद अग्रवाल व संचालन कैलाश उपाध्यक्ष ने किया इस मौके पर मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता , मुख्य वक्ता विरेन्द्र कुमार, हरिराम बाल्मीकि, आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विभाग अध्यक्ष कपिल चौधरी, डॉ रितेश सैन, चौधरी मलखानसिंह, नवनीत चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, पंकज शर्मा, विक्रांत चौधरी,अनिल कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, नरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, विकास कुमार, ईशम सिंह, जितेंद्र राजपूत, राजाराम, अमर सिंह, प्रधानपति रामपाल सिंह, संजीव राजपूत, अरविंद,विनीत, दीपक, हेमंत सूरज, दीपक बाल्मीकि अरविन्द्र विश्वकर्मा, द्रवित, हर्षित सर्राफ समस्त शिक्षक परिवार आशीष सौरभ शर्मा आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img