- कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर की मांग
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: सिद्ध भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम भागवत जन्मभूमि शुक्रतीर्थ के बैनर पर मोरना के दर्जनों लोगों ने हरिद्वार से वाराणासी तक बनाये जाने वाले गंगा एक्स्प्रेस वे को शुक्रतीर्थ से जोडने की मांग उठाते हुए मुृख्यमंमत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशास को सौंपा।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों लोगों ने शुक देव आश्रम स्वामी कल्याणदेव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी ओमानन्द व श्री दण्डी आश्रम समिति के गुरूतत्त ब्रकमचारी,स्वामी केशवानन्द सरस्वती के हस्ताक्षर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में पावन गंगा के तट पर स्थित शुक तीर्थ शुक्रताल महाभारत कालीन विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक पैराणिक तीर्थ स्थल है।
ज्ञापन में मांग की गई की जनपद बिजनौर तो पहले से ही हरिद्वार मुरादाबाद लखनऊ मार्ग फोर लेन से जुडा है। गंगा एक्सप्रेस वे में शुक्रताल को शामिल किया जाना आज जरूरी है ताकि आप नाम सदा के लिए याद किया जाता रहे। ज्ञापन देने वालों में मोरना के प्रधान सहित धीरेन्द्र, प्रशान्त, मनोज कुमार, नीरज रायल, सूरज, ज्ञानेन्द्र तिवारी, विवेक शर्मा, हर्ष कुमार, राहुल शर्मा, आशू शर्मा, प्रियांशु, अर्पित शर्मा, विष्णु,लक्ष्य ,दुष्यन्त,आर्यन, उदय ,अभिषेक, सूरज, अंकित शर्मा मौजूद रहे।

