जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: मंगलवार को किसान सेवा सहकारी समिति पुरबालियान के कार्यालय ग्राम पुरा में समिति के अधिकारियों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।समिति के अधिकारियों ने किसानों को लोन,कृषि ऋण,खाद,बीज तथा दवाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे दिनेश कुमार बालियान डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक, उपसभापति देवेंद्र सिंह, उपसभापति विजेंद्र सिंह,संचालक इरफान,विष्णु दत्त,आनंद कुमार,क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी, मुरलीधर, भोपाल, सतीश उर्फ पप्पू, सुधीर त्यागी, शिवराज सिंह सचिव, समस्त अधिकारीगण तथा कर्मचारी गण सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

