Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शहीद की तेहरवीं पर आयोजित हुआ वैदिक यज्ञ

  • शहीद पिंकू दांगी को दी श्रद्धांजलि
  • सैंकड़ों लोगों ने लुहारी गांव पहुँचकर दी अंतिम श्रद्धांजलि
  • शहीद की तेहरवीं पर गांव को तिरंगों से सजाया गया था

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: शहीद पिंकू दांगी की तेहरवीं पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव लुहारी में श्रद्धांजलि सभा और वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने गांव पहुँचकर यज्ञ में हिस्सा लेते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्मरण रहे कि 27 मार्च को शोपियां के वंगम क्षेत्र में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में लुहारी गांव का लाल पिंकू दांगी शहीद हो गया था। दुल्हेंडी पर्व पर उनका पार्थिव शरीर गांव पहुँचा था। पूरे सैनिक सम्मान के साथ यमुना घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी अंतिम यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए थे।

शुक्रवार को शहीद पिंकू दांगी की तेहरवीं पर गांव में उनके आवास पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सैंकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुति देते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजनैतिक पार्टियों के नेता, पदाधिकारी, विधायक भी शामिल हुए।

इस दौरान गांव व शहीद के घर की ओर जाने वाली गली को तिरंगे झंडों से सजाया गया था। इस दौरान विधायक केपी मलिक, सूरजपाल गुर्जर, आप सांसद संजय सिंह, डॉ अजय कुमार, वीरपाल राठी, सुभाष पहलवान, डॉ अमित राणा, डॉ संजीव आर्य, रविन्द्र राठी, शोकेन्द्र पहलवान, जगपाल सिंह, सतीश चौधरी, अरुण तोमर बॉबी, अमरपाल, सोमेन्द्र ढाका, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img