Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

छपरौली से वीरपाल और बड़ौत से जयवीर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी घोषित

मुख्य संवाददता |

बागपत: रालोद-सपा गठबंधन ने बड़ौत व छपरौली पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। छपरौली से एक बार फिर पूर्व विधायक वीरपाल राठी व बड़ौत से बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने से भी साफ हो गया है कि बड़ौत सीट सपा के पास नहीं रही।

बड़ौत व छपरौली विधानसभा सीट पर कई दिनों से घमासान मचा हुआ था। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने सभी दावेदारों ने को दिल्ली बुलाकर बातचीत भी की थी। सभी को कहा था कि घोषित होने वाले प्रत्याशी को विजय बनाये। जिसके बाद सोमवार सुबह से ही सूची का इंतजार हो रहा था।

रालोद व सपा गठबंधन ने छपरौली व बड़ौत सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। छपरौली से रालोद ने एक बार फिर पूर्व विधायक वीरपाल राठी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बड़ौत से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की पहर दौड़ गयी।

सपा को नहीं मिली सीट

कई दिनों से बड़ौत सीट को सपा के खाते में जाने की संभावना थी। कयास लगाए जा रहे थे कि सपा नेता को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही अब साफ हो गया है कि रालोद के खाते में ही सीट रहेगी। रालोद ने तीनों सीटों को अपने खाते में कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img