- धूप निकलने के बाद लोगों को मिली बड़ी राहत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: घने कोहरे ने एक बार फिर से धरती-आकाश को अपनी आगोश में ले लिया। लेकिन सूर्यदेव के दर्शन के बाद कोहरे के पावं अधिक देर नहीं जम सके। सूर्य के निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंट गया। जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित रही। वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा।
शुक्रवार की सुबह धरती और आकाश कोहरे के गुब्बार में लिपटे नजर आए। अत्याधिक ठंड व कोहरे के कारण आमजन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरे में दृश्यता न होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके कारण सड़कों पर वाहन हैड लाइट चलाकर रेंगते नजर आए। बढ़ती सर्दी व घने कोहरे के कारण यात्रिायों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अत्याधिक ठंड के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लोग घरों में अंगीठी, हीटर और अलाव जलाकर हाथ ताप कर सर्दी को दूर भगाने के प्रयास कर रहे हैं। अत्याधिक सर्दी और कोहरे के कारण व्यापारियों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। सूर्यदेव के दर्शन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

