Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Uttam Mohanty: दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में पसरा मातम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामनें आई है। बता दें कि, दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती का 66 वर्ष की आयु में निधन ​हो गया है। उनके निधन की खबर सामनें आते है सिनेमा इंडस्ट्री में शोक लहर दौड पड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने अंतिम सांस वहीं ली है।

अस्पताल में ली अंतिम सांस

ओडिया फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती का गुरुवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। एक्टर की उम्र 66 साल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से गंभीर लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 8 फरवरी को भुवनेश्वर से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और 27 फरवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार में है पत्नी और बेटा

उत्तम मोहंती अपने पीछे परिवार में पत्नी और बेटा छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अपराजिता मोहंती ओडिया सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। वहीं उनका बेटा बाबूशन भी ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में एक सक्सेस एक्टर के रूप में जाना जाता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ओडिशा के लोकप्रिय एक्टर उत्तम मोहंती के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जाने से ओडिया फिल्म जगत में एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने जो छाप छोड़ी है, वह दर्शकों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।” मुख्यमंत्री द्वारा यह भी अनाउंस किया है कि उत्तम मोहंती का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

‘अभिमान’ से हुई करियर की शुरूआत

उत्तम मोहंती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में ओडिया फिल्म ‘अभिमान’ से की थी। अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने 130 से अधिक ओडिया फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फेमस फिल्मों की बात करें तो ‘निझुम रतिरा साथी’, ‘फूला चंदना’, ‘झियाती सीता परी’, ‘डंडा बालुंगा’ आदि हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्होंने ओडिया सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। ओडिया सिनेमा के अलावा, उत्तम मोहंती ने लगभग 30 बंगाली फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने एक हिंदी फिल्म ‘नया जहर’ में भी अभिनय किया था। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img