Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Madhumati: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुमती का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर मधुमती का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका जाना फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के लिए बेहद दुख की खबर है। इस दुखद खबर की जानकारी अभिनेता विंदू दारा सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उनके निधन की खबर के बाद पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। मधुमती अपने समय की ख्यातिनाम अभिनेत्री और अदाकारा थीं, जिन्होंने अभिनय और नृत्य के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

विंदू दारा सिंह ने मधुमती को दी श्रद्धांजलि

दरअसल, विंदू दारा सिंह ने अपने पोस्ट में मधुमती को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि वह केवल एक शिक्षिका नहीं, बल्कि सैकड़ों कलाकारों के लिए एक प्रेरणा थीं। उन्होंने लिखा, ‘वह हमारी टीचर, गाइड और दोस्त थीं। सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि अक्षय कुमार, तब्बू और हज़ारों छात्रों के लिए जिन्होंने उनसे डांस सीखा।’ उन्होंने आगे बताया कि सुबह उठने के बाद एक गिलास पानी पीने के बाद ही मधुमती हमेशा के लिए शांत हो गईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img