जनवाणी सवांददाता |
मण्डावर: जानकारी के अनुसार थाना मंडावर क्षेत्र ग्राम बादशाहपुर में खेत की चकरोड काटने के संबंध में व ट्रैक्टर निकालने के संबंध में श्वीर सिंह पुत्र रामचरण ने थाना मंडावर पर शिकायत की थी। मंगलवार को शिकायत के संबंध में विपक्षी धन सिंह पुत्र नन्हे थाना बादशाहपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर को एसआई उपरोक्त विजेंद्र सिंह ने थाने पर बुलाया था।
शिकायत का निराकरण न होने पर धन सिंह को थाने पर बैठा लिया गया। धन सिंह की जानकारी करने के लिए खिलेंद्र पुत्र कृष्णपाल निवासी बादशाहपुर व अन्य दो व्यक्ति मंगवालर शाम करीब सात बजे थाने पर पहुंचे।
इस दौरान खिलेंद्र के साथ थाने आए अन्य दो व्यक्तियों ने विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकतार्ओं को इस बात की सूचना दे दी। जिसके बाद रात्रि करीब नौ बजे लगभग पचास की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता थाना मण्डावर के प्रांगण में पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

