Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

तमंचा व कारतूस समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता  |

चरथावल: ग्राम कुटेसरा नहर पुल पर चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने एक शातिर अपराधी को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चरथावल थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में कुटेसरा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन, अंकित आदि के साथ कुटेसरा नहर पुल पर चैकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने पर उसकी तलाशी ली, तो पुलिस को उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जुबेर पुत्र माहिर निवासी कुटेसरा बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।

इसके अलावा तीन महीने से न्यायालय में पेश न होने पर चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने वारंटी शहरान पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला लक्कड़ पट्टी ग्राम कुटेसरा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img